Gorakhpur News: मोबाइल पर कर रहा था बात, अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरा सवारी भरा टेंपो
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पैसिफिक कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि टेंपो में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि टेंपो पीपीगंज से सवारी लेकर गोरखपुर आ रही थी। रायपुर गांव के पास सर्विस रोड पर पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। चालक रंजीत कुमार निवासी भवनबारी ने बताया कि उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी। फोन उठाने के प्रयास में उसका ध्यान सड़क से हट गया और टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.