गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में सिंचाई के दौरान मोबाइल और पर्स चोरी होने के विरोध पर मारपीट करने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को वादी अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ खेत में पानी चला रहा था। दोनों ने मोबाइल और पर्स सड़क किनारे बिजली के पोल के पास रखे थे, जो कुछ देर बाद गायब मिले। आरोप है कि रहीम से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रहीम, रहमान, रिजवान और शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पर्स और मोबाइल के बारे में पूछना पड़ा भारी,दो पर जानलेवा हमला यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट कर ...