Gorakhpur News: मोबाइल नहीं मिला तो मां का गला दबाया, घर छोड़कर भागी बिहार
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज तिवारीपुर क्षेत्र की रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा ने अपनी मां का गला दबाने का प्रयास किया। अगले ही दिन वह घर से बिना बताए चली गई। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने 72 घंटे के भीतर छात्रा को बिहार के गोपालगंज जिले में उसके एक रिश्तेदार के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अब उसकी काउंसलिंग कराने के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि उनका मूल निवास बिहार के गोपालगंज जिले में है। उनके पति सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं, जबकि वह बेटे और बेटी की पढ़ाई के लिए गोरखपुर में रहती हैं। बड़ा बेटा कक्षा नौ और 11 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। महिला के अनुसार, 3 अगस्त की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.