Gorakhpur News: मोबाइल ठीक कराने गए युवक से मारपीट
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में मोबाइल मरम्मत कराने गए युवक से दुकानदार और उसके सहयोगियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। संतकबीरनगर के मंझरिया निवासी लाल बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि मोबाइल ठीक करने के बाद दुकानदार ने उनका सिम और पिन वापस नहीं किया। विरोध करने पर दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि कन्नौजिया, अवनीश यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.