गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पीड़ित ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खरगोन (मध्य प्रदेश) के केसोरथी बारुल, थाना बलवाड़ा निवासी उमेश चौहान, जो वर्तमान में टोल प्लाजा के पास रहते हैं। वह सैनिक ढाबा के पास खड़े थे, तभी बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। उमेश ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...