गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: बांसगांव। क्षेत्र के एक गांव में सुबह टहलने निकली महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन-चार दिनों से मॉर्निंग वॉक के दौरान उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह बाइक की हेडलाइट उसके चेहरे पर जलाता था और अश्लील गाने गाता था। शुक्रवार को विरोध करने पर उसने बाइक रोककर महिला का रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकत करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- Hapur News: युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं जुटने लगीं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार ...