Gorakhpur News: मॉक ड्रिल : पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने और पुलिस बल की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मॉक दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल और विषम परिस्थितियों में संयमित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।एसपी सिटी निमिष पाटील के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइंस अरुण एस के पर्यवेक्षण में आयोजित अभ्यास की शुरुआत ब्रीफिंग से हुई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), आपसी समन्वय और सार्वजनिक अशांति के दौरान अनुशासित तरीके से कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर भीड़ को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.