गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में मैजिक गाड़ी के चालक और उसके साथियों पर महिला यात्री को चकमा देकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हाईवे पर आईटीएम कॉलेज के पास गाड़ी की टंकी फटने और आग लगने का डर दिखाकर महिला को नीचे उतार दिया गया। इसी दौरान उसका बैग सड़क पर गिराकर चालक और उसके साथी गाड़ी लेकर खलीलाबाद की ओर फरार हो गए। अगले दिन बैग चेक करने पर पता चला कि बैग से जेवर गायब हैं। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी उमेदी देवी पत्नी दीनानाथ मौर्य पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...