गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलहा देवी मेला परिसर से चोरी गई बाइक के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने फुटहवाइनार चौराहे के पास से देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र निवासी संदीप मद्धेशिया को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। बेलीपार थाना क्षेत्र के नवापार निवासी विकास कुमार की बाइक 5 जून को मंदिर में दर्शन के दौरान चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...