गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गुलरिहा। हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को मरीज के तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने तीमारदारों को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। जूनियर डॉक्टरों ने बात न मानने पर मरीज का इलाज बंद करवा दिया। इससे नाराज परिजनों ने वार्ड में हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और अन्य लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मरीज का इलाज दोबारा शुरू कराया गया। बताया जाता है कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कोड़वा गांव निवासी 50 वर्षीय इस्लाम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद गुरुवार की शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उनका इलाज मेडिसिन वार्ड नंबर 11 के बेड नंबर 22 पर चल र...