गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: बेलाकांटा/पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। बेलाकांटा चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने मेडिकल स्टोर की दीवार में लगी लोहे की जाली तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी लेते गए। खास बात यह है कि मेडिकल स्टोर पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। माधोपुर ग्राम पंचायत के प्रधान और दुकान मालिक उमेश सिंह का बेलाकांटा चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। बुधवार रात चोर दुकान के पिछले हिस्से में पहुंचे। आरोप है कि चोरों ने वहां सीढ़ी लगाई और दीवार में लगी लोहे की जाली तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग रखने वाला अभिलेखक भी उ...