गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय स्टेट बैंक की सरदारनगर शाखा में मृत खाताधारकों के खातों से रकम निकालने और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि बैंक शाखा में पिछले तीन से चार वर्षों से यह खेल चल रहा था। इसमें बैंक स्टाफ और ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की मिलीभगत से पहले से मृत लोगों के खातों का इस्तेमाल कर रकम निकाली जाती रही। यही नहीं, कई मृत खाताधारकों के नाम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराकर उनकी मृत्यु दर्शाते हुए क्लेम लेने का भी आरोप है हालांकि इस मामले की अभी जांच चल रही है।

कैशियर और सीएसपी संचालकों पर कार्रवाई दो माह पहले बर्खास्त किया गया है कैशियर जालसाजी का यह मामला करीब एक साल पहले सामने आया था।...