गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में चोरों ने एक महिला के घर को निशाना बनाकर 55 हजार रुपये नकदी और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय महिला परिवार के साथ मूर्ति देखने गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहरामपुर निवासी शांति देवी पत्नी भोलानाथ के अनुसार, वह 18 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे परिवार के साथ मूर्ति देखने गई थीं। रात करीब 10 बजे घर लौटीं तो मुख्य गेट और कमरे का ताला टूटा मिला। घर में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे 55 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। महिला ने आशंका जताई है कि गांव के कुछ लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके मुताबिक, मूर्ति देखने जाते समय गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें जाते हुए द...