Gorakhpur News: मुन्नी लाल जैन मेमोरियल क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट आज से
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिला शतरंज संघ एवं क्रीड़ा परिषद सीआरडीपीजी कॉलेज के तत्वावधान में दो दिवसीय मुन्नी लाल जैन मेमोरियल क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ चंद्रकाती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में शनिवार से होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त करेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन करेंगे। जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया की प्रतियोगिता सीनियर और अंडर 13 आयु वर्ग में खेली जाएगी, जिसकी कुल पुरस्कार राशि 25000 रुपये है। इच्छुक खिलाड़ी शनिवार को प्रतियोगिता स्थल पर ही सुबह 9 बजे से 10 बजे तक निर्धारित शुल्क जमाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.