गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र मेडिकल ग्रामीण के अवर अभियंता दिनेश जायसवाल के निलंबन को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है। गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जूनियर इंजीनियर संगठन ने शुक्रवार से प्रस्तावित विरोध सभा को स्थगित कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष अमित यादव और सचिव विजय सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंता कार्यालय में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-प्रथम तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गुलहरिया बाजार के साथ वार्ता हुई। बैठक में मुख्य अभियंता ने बताया कि दिनेश जायसवाल के निलंबन के मामले में निदेशक स्तर पर लगातार बातचीत चल रही है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है।मुख्य यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आज से जिलेभर के...