गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की शिक्षक बंधुओं के साथ होने वाली यह जनसभा शिक्षक समाज से संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा शिक्षक समाज के सम्मान, हितों और अपेक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक, आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बूथ स्तर पर जुटेंगे भाजपाई, हर शिक्षक मतदाता से करेंगे संपर्क इस अवसर पर क्षेत्री...