गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय महानगर के उत्तरी हिस्से के 17 वार्डों में जलभराव की समस्या के समाधान और गंदे पानी के शोधन के लिए तैयार गोड़धोइया नाला परियोजना का एक नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। 495.24 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण काम पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत 07.75 किलोमीटर आरसीसी नाला निर्माण के साथ 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन बिछाई गई है। 38 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के जरिए सीवेज का शोधन कर रामगढ़झील में प्रवाहित किया जा रहा है।नाले के पुनरुद्धार से बदली तस्वीर नाले के पुनरुद्धार से बदली तस्वीर हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे कहते हैं कि किसी दौर में गोड़धोइया नाला महानगर का प्राकृतिक नाला या नदी रहा। अतिक्रमण और उपेक्षा ...