गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मुक्तिपथ पर फुलकी खाने पहुंची दो बहनों से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोहरीघाट (मऊ) निवासी अन्नू साहनी ने तहरीर में बताया कि 19 अगस्त दोपहर करीब 12 बजे वह बहन विजय लक्ष्मी के साथ मुक्तिपथ पर आई थीं। आरोप है कि रास्ते में फन्दू साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से दोनों बहनों की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...