गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय संगीत संकल्प, सरसरंग संगीत संकुल और राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में संगीत मनीषी पं. राम नारायण मणि त्रिपाठी 'सरसरंग' की स्मृति में 14 जुलाई को सायं 6:30 बजे राजकीय बौद्ध संग्रहालय सभागार, रामगढ़ताल में शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरसरंग संगीत संकुल के विद्यार्थियों की गुरु वंदना तथा गोरखपुर कथक केंद्र के कलाकारों द्वारा गुरु विनोद के निर्देशन में कथक नृत्य से होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण मुंबई से पधारी पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की शिष्या विदुषी अनीता चंदन गोस्वामी का उपशास्त्रीय गायन तथा पुणे से आए पंडित अद्वैत विवेक गाडगिल का सितार वादन रहेगा। तबले पर नंदन कुमार ठाकुर और संवादिनी पर राजेश मिश्रा संगत करेंगे। संयोजक डॉ. ...