गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। असुरन स्थित श्री विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों क्रम जारी है। शनिवार को आयोजित कथा के दौरान, वृंदावन से पधारे कथा व्यास पं. हनुमतेश मिश्रा महाराज ने कहा कि संसार के मोह के प्रभाव से हम मूर्छा में रहते है, इसलिए अपने बंधे होने का पता नहीं चलता। कथा का रस मीठे शरबत की तरह है जो स्वाद में मीठी तथा रोग का हरण करने वाली है। इसके पूर्व वरिष्ठ समाज सेवी गौतम लाल श्रीवास्तव व समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने व्यास पीठ की आरती उतारी। मुख्य यज्ञाचार्य पं. सुंदर श्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में करीब 60 यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। वहीं, पुराण परायण और अखंड श्री हरि संकीर्तन अनवरत जारी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: परीक्षा का नहीं, जिज्ञा...