गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। वर्ष 2020-21 में शहर के करीब 54 हजार उपभोक्ताओं के परिसरों पर जीई सीरिज के स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। अब बिजली निगम इन मीटरों को हटाकर जीनस कंपनी के स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहा है।

समस्या का वर्णन इस बीच जिन उपभोक्ताओं के परिसरों में अभी भी जीई सीरिज के मीटर लगे हैं, उनकी बिजली किसी कारण से डिस्कनेक्ट होने पर बिजली बहाली को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जीई सीरिज के स्मार्ट मीटर में किसी तकनीकी या अन्य कारण से बिजली आपूर्ति बंद होने पर अभियंता मीटर बदले बिना बिजली बहाल करने से इनकार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को पहले पुराना स्मार्ट मीटर हटवाकर जीनस का नया स्मार्ट मीटर ल...