गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को गोरखनाथ थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र में बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को कलारिपयट्टू के जरिए विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। समाधान अभियान संस्था और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 'चुप्पी तोड़, अब तो बोल' परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने बच्चों को मानसिक संतुलन बनाए रखने, सतर्क रहने और संकट के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पालपुर स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर इस अवसर पर उपनिरीक्षक एवं मि...