Gorakhpur News: मालगाड़ी के गुजरते समय दीवार गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। धर्मशाला-तरंग क्रासिंग के बीच सोमवार शाम 6 बजे के करीब रेल लाइन के बगल की जर्जर दीवार मालगाड़ी के गुजरते समय भरभराकर गिर गई। उधर से गुजर रहे राहगीर दीवार से बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं पहुंची। जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। और स्थिति को संभाल लिया। वहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रेल लाइन के बगल की दीवार जर्जर थी। कुछ दिन पहले हुई बारिश का पानी भी इकट्ठा था। इसके कारण दीवार और कमजोर हो गई थी। मालगाड़ी के गुजरते समय दीवार भरभराकर गिर गई। आरपीएफ गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत एक टीम को भेजा गया। क्षतिग्रस्त दीवार को जल्द ही पुन: निर्मित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.