Gorakhpur News: मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले भागे बदमाश
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर बदमाश पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध पुलिस और सीसीटीवी फुटेज की जांच शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देवरिया के गौरीबाजार निवासी विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के वार्ड नंबर 21 निवासी अजीत सिंह शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वे फातिमा अस्पताल के सामने मकराना मार्बल नाम से टाइल्स और मार्बल की दुकान चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.