गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गुलरिहा। गुलरिहा पुलिस ने सुबह टहलने निकली महिला के गले से चेन छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 25 जून को एक महिला मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में एक युवक उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा के सेमना नंबर दो निवासी करन चौहान के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: टहलने निकली महिला की बदमाशों ने छीनी चेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...