Gorakhpur News: मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीण
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार। कुसम्ही बाजार का प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बारिश में उजागर हुई बदहाल सड़क की तस्वीर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.