गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव क्षेत्र के धस्की गांव में करीब दो सप्ताह पहले मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद आरोपी राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को राकेश शर्मा ने वादी के पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उनका इलाज करा रहे थे। एक अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बांसगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने धस्की गांव निवासी राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हि...