गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल बेलवार के चपवन टोला निवासी विवेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और अनुसूचति जाति उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। विवेक के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने दोस्त के साथ बेलवार चौराहे पर खरीदारी करने के बाद एक दुकान पर मोमोज खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अजय निषाद, गोलू निषाद पुत्र अमर निषाद और विनीत निषाद पुत्र जयराम निषाद ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों दोस्तों को पंच से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...