गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के वार्ड नंबर दो में दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के दीनानाथ चौहान ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी से पंकज चौहान छेड़खानी करता था और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष से कस्तुरी चौहान ने दीनानाथ चौहान समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...