गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पिपराइच कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मंदिर परिसर के पास सो रही मानसिक रूप से बीमार महिला से एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वारदात की जानकारी किसी प्रत्यक्षदर्शी से नहीं, बल्कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई। फुटेज सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 24 जुलाई की रात की है। करीब 35 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला अक्सर पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के आसपास रहती थी और रात में वहीं सो जाती थी। इसी दौरान क्षेत्र निवासी दीपक गुप्ता वहां से गुजरा। महिला को अकेला और असहाय देखकर उसने उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वा...