गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया है। पिछले छह महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे पंचायत सहायकों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह को बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनका बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया, तो वे ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। पंचायत सहायकों ने ब्लॉक प्रशासन और पंचायत सचिवों पर उपेक्षा तथा संवेदनहीनता का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपने पहुंची ग्राम पंचायत बनौड़ा की पंचायत सहायक दिव्या सिंह व बालेश्वर करते हुए...