गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) गुरुवार को अपने राप्ती सभागार में वृहद समाधान दिवस आयोजित करेगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर आम लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस में विशेष रूप से मानचित्र स्वीकृति, अभियंत्रण कार्यों तथा संपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। इसके लिए प्राधिकरण के सभी अनुभागों के अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक राप्ती सभागार में मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: विनियमित क्षेत्र में फंसे 50 हजार ल...