गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिग्विजय नगर वार्ड के लाजपत नगर कॉलोनी के निवासियों ने सफाई और नाली निर्माण की मांग को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। संजय अग्रवाल और राजू गौड़ ने पत्र के माध्यम से बताया कि कॉलोनी की नालियां जर्जर हैं। इनमें ऊपर तक सिल्ट भरा हुआ है। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान नालियों का पानी कॉलोनी में भर जाता है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या पैदा हो जाती है। कहने के बावजूद सुपरवाईजर टाल देता हैं। गंदगी और बदबू से गंभीर बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने बताया कि कि सड़क का निर्माण कई बार हुआ, लेकिन नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने नगर निगम से जल्द निर्माण कार्य और सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...