Gorakhpur News: मां महागौरी की आराधना कर सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन
गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप महागौरी की आराधना की। अष्टमी तिथि पर दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। इसके साथ ही घरों और पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन, देवी जागरण और माता की चौकी के आयोजन हुए। पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को उमड़ पड़े। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महाअष्टमी पर मंदिरों-पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.