Gorakhpur News: मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं थीं तीनों छात्राएं
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा इलाके से एक साथ लापता हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने शनिवार सुबह झुंगिया बाजार के पास से बरामद कर लिया है। मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकलने की बात सामने आई है। तीनों छात्राओं के लापता होने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज किया था। पुलिस अब नामजद युवकों के संपर्क में छात्राओं के आने और उनके साथ निकलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों सगी बहनें स्कूल पहुंची थीं, जबकि तीसरी छात्रा घर से निकलने के बाद विद्यालय नहीं गई। दोपहर में तीसरी छात्रा दोनों बहनों को बुलाने स्कूल के गेट पर पहुंची, लेकिन छुट्टी से पहले गेटमैन ने उसे बाहर जाने नहीं दिया। छुट्टी के बाद तीनों की नामजद युवकों से फोन पर बातच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.