Gorakhpur News: मां की पिटाई के डर से घर से भागा दस वर्षीय बालक, पुलिस ने बरामद किया
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के इस्लामपुर से 26 सितंबर को लापता हुआ दस वर्षीय बालक मंगलवार सुबह गुलरिहा से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि मां की पिटाई के डर से वह घर से भाग गया था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस्लामपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि उनका दस वर्षीय पुत्र 26 सितंबर की सुबह घर से गायब हो गया। पुलिस को मंगलवार सुबह गुलरिहा में एक बच्चे के होने की सूचना मिली। पूछताछ में बालक ने बताया कि मां की पिटाई के डर से वह घर से निकल गया था। इसके बाद वह आसपास के स्थानों और दुकानों पर रह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.