Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज छात्रा घर से लापता, केस
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। क्षेत्र के एक गांव से कक्षा आठ की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले खाना खाने को लेकर उन्होंने बेटी को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वहां भी नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पढ़ाई को लेकर पिता के डांटने पर बेटा लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.