गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में महेसरा रेलवे पुल के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। रेलवे से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शनिवार सुबह रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रेलवे से मेमो मिलने के बाद चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसका रंग गेहुंआ है। उसने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके गले में काला धागा और दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा हुआ था। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...