गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को कुसम्ही बाजार के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया पर्स, मोबाइल और 2,100 रुपये बरामद किए हैं। पिपराइच थाना क्षेत्र के बसडीला रौसड़ निवासी दीपक गुप्ता रविवार रात पत्नी के साथ गोरखपुर से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:20 बजे माड़ापार के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पर्स में नकदी और मोबाइल रखा था। सूचना मिलते ही एसओ एम्स महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव...