Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरिया गांव की एक दलित महिला की शिकायत पर शनिवार देर शाम दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि 5 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह घर के पीछे गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली देकर युवक की पिटाई, महिलाओं से अभद्रता पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.