गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर छह निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने और दो बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने जेवरात और 60 हजार रुपये नकद ले लेने तथा जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूर्णिमा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर सुरेंद्र पांडेय, पति ज्योति स्वरूप पांडेय, जेठ मनोज पांडेय और अरुण पांडेय तथा जेठानियां अंजू पांडेय और प्रभा पांडेय उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक घर से निकाले जाने के बाद वह दोनों बच्चों के साथ दूसरे के यहां काम कर जीवनयापन कर...