गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महाराजगंज में महिला और उसकी बेटी से मारपीट, अभद्रता व छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि 25 जुलाई की सुबह गांव के रास्ते से जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंची बेटी के साथ भी मारपीट, अभद्रता और छेड़छाड़ की गई तथा उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...