गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महिला अस्पताल में अब मरीजों की हार्मोनल जांच हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में सेमी ऑटो हार्मोनल मशीन इंस्टाल की गई। नई मशीन का उद्घाटन महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक(एसआईसी) डॉ. अनिल कुमार झा ने किया। एसआईसी ने बताया कि मशीन के लग जाने से गर्भवती व अन्य महिलाओं की हार्मोनल जांच जैसे थायरायड, विटामिन डी-थ्री, एचबीएवन-सी की जांच के लिए किसी अन्य सेंटर पर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अब एसएनएमएमसीएच में ही होगी हार्मोन की जांच यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेली में अब एक ही छत के नीचे हो सकेगी कई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...