गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं एनीमिया विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका वर्मा ने छात्राओं को महिलाओं में खून की कमी के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. कंचन सरिता दास ने किया। सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. जेके पांडेय ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...