गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के बीएड विभाग की ओर से स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षण, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं कक्षा प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार और बीएड विभाग प्रभारी विभा सिंह ने कहा कि स्कूल इंटर्नशिप से भावी शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन दक्षता तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझने की क्षमता विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...