गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनमें फल वितरित किए। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। महापौर ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर उपचार, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। उनके साथ उपसभापति पूनम सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह समेत चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों में सेवा और जरूरतमंदों की मदद का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: श्रमदान कर राजकीय उद्यान से ...