गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश की बूंद सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नगर निगम की 2.50 करोड़ रुपये की वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। महानगर के 80 वार्डों में 500 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाने हैं। इनमें से करीब 200 पिट तैयार हो चुके हैं, जबकि 50 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्येक पिट के निर्माण पर करीब 50 हजार रुपये खर्च हो रहा है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से संचालित इस परियोजना को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्वीकृति दी थी। सहारा इस्टेट में तकरीबन 30, मानबेला पीएम आवास योजना परिसर में 25, महानगर के प्राइमरी एवं प्राथमिक विद्यालय परिसरों में 25, जलकल के सभी ओवरहेड टैंक परिसर में 25, कान्हा उपवन परिसर, नगर निगम पुराना भवन परिसर, रानी लक्ष्मी ...