गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज परिसर में सोमवार को शिक्षक संघ की बैठक हुई। इस दौरान अन्य महाविद्यालयों से स्थानांतरण होकर आए डॉ. विनय सिंह एवं डॉ. अनुराधा सिंह अभिनंदन किया गया। बैठक में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रो. महेश यादव को अध्यक्ष, डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता को महामंत्री, डॉ. विकास सिंह एवं डॉ. अनीता कुमारी को उपाध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, डॉ. आलोक रंजन को प्रतिनिधि तथा डॉ. जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...