Gorakhpur News: मरीज की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इलाज में लापरवाही का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी राकेश यादव (35) का चार अगस्त को अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। मृतक के जीजा जनार्दन यादव ने आरोप लगाया कि छह अगस्त को राकेश को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसी रात तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद भी उनकी बीमारी को गंभीरता से नहीं समझा गया और इलाज में लापरवाही बरती गई।
मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.