Gorakhpur News: मनोचिकित्सकों का राज्यस्तरीय सम्मेलन आज से
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एसोसिएशन आफ क्लिनिकल साइकेट्री का वार्षिक सम्मेलन शनिवार से मोहद्दीपुर के होटल रेडिसन ब्लू में होगा। सम्मेलन में देश-प्रदेश के करीब 200 मनोचिकित्सक शामिल होंगे। आयोजन समिति के सचिव डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि बाल्यावस्था और किशोरावस्था में दिमाग में तेजी से परिवर्तन होता है। इस समय डिजिटल दुनिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिमाग पर गहरा असर डाल रहे हैं। देश में 14 वर्ष से कम आयु के 25 फीसदी बच्चे मानसिक समस्याओं से ग्रस्त है। इनकी समस्याएं मानसिक रोग विशेषज्ञों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.